अक्टूबर 25, 2025 5:16 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के वैशाली एन्कलेव में नई सड़क और ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों का शुभारंभ किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पीतमपुरा के वैशाली एन्कलेव में नई सीवर लाइन, नई सड़क और ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही, उन्होंने सीवर की सफाई के लिए नई मिनी रीसायक्लर मशीनों का भी उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर क्षेत्र का विकास अगले 20 वर्षों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर कर रही है. जिसका उद्देश्य केवल मरम्मत करने का नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने का है। उन्होंने कहा कि जहां कभी यमुना नदी के किनारे गंदगी थी, वहां अब छठ महापर्व की भव्य रूप से तैयारी हो रही है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर वार्ड में स्वच्छ जल निकासी, मजबूत सड़क, हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचे।