मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की राजधानी के पर्यावरण को सुरक्षित रखना दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता है। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्यमंत्री ने नागरिकों से दीपावली को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा है दीपावली केवल दीयों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह सभी के जीवन में एक नया उजाला और नई आशा लेकर आती है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार वर्षों से अटके हुए फ्लाईओवर और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शिक्षा व खेल योजनाओं में नए आयाम शुरू किए गए हैं।