अक्टूबर 19, 2025 7:51 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीस हज़ारी स्थित दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम बाल गृह का दौरा किया

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तीस हज़ारी स्थित दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम बाल गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हर बच्चे को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक बनाने के लिए शिक्षा, सुरक्षा और स्नेह का वातावरण पहुंचाना दिल्‍ली सरकार का लक्ष्‍य है। मुख्यमंत्री ने सभी बच्‍चों के जीवन में आगे बढ़ने की कामना की।