मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने’ के विषय पर एक रिपोर्ट विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट अनगिनत महिलाओं की जीवंत कहानियों का दस्तावेज़ है। जिन्होंने सीमित साधनों में भी अपनी मेहनत, संकल्प और आत्मविश्वास से सफलता की नई मिसालें रची है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उद्यमिता को नई उड़ान देने के लिए बिना किसी ऋणाधार के 10 करोड़ रूपए तक का ऋण देने की पहल की है। यह योजना महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों के लिए आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का सशक्त माध्यम बनेगी।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 9:19 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने रिपोर्ट के विषय पर विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुई