अक्टूबर 8, 2025 7:34 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छोटे उद्यमियों को बिना संपत्ति को गिरवी रखे ऋण प्राप्त करने की सुविधा देने की घोषणा की है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छोटे उद्यमियों को बिना संपत्ति को गिरवी रखे ऋण प्राप्त करने की सुविधा देने की घोषणा की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्‍यमंत्री ने बताया कि दिल्‍ली सरकार लघु उद्यमों के लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट- सीजीटीएमएसई के बीच हुई साझेदारी के तहत यह सुविधा प्रदान की जाएगी। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि इससे बैंकों का जोखिम घटेगा और हजारों उद्यमियों को वित्‍तीय सहायता मिल सकेगी।

    मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह कदम दिल्‍ली की आर्थिक प्रगति में ए‍क नया अध्‍याय जोडेगा। इस योजना के तहत विभिन्‍न श्रेणियों के उधारकर्ताओं को अधिकतम 95 प्रतिशत तक की गांरटी कवरेज मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि वित्‍त वर्ष 2025-26 में इसके लिए पांच करोड रूपये का बजट प्रावधान किया गया है और कुल 50 करोड रूपये की राशि चरणबद्ध तरीके से जोडी जाएगी।

    श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि इस योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, नवाचार को बल मिलेगा और महिला उद्यमिता को नया संबल मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि यह योजना राजधानी में छोटे व्‍यापारियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।