मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज भारतीय योग संस्थान द्वारा छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित भारतीय योग संस्थान के 59वें स्थापना दिवस योग कार्यक्रम में शामिल हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित योग का यह सामूहिक अभ्यास उनके जीवन-दर्शन की स्मृति को जीवित करता है। उन्होंने भारतीय योग संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान देश और दुनिया भर में लगभग चार हजार पांच सौ योग केन्द्र चलाकर पूरे विश्व को स्वस्थ बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में योग को वैश्विक पहचान मिली है।