सितम्बर 14, 2025 6:43 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ओणम पोनोनम 2025 उत्सव में हुईं शामिल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज एम्स परिसर में आयोजित ओणम पोनोनम 2025 उत्सव में शामिल हुई। इस अवसर पर ओणम पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह त्योहार दस दिनों तक पूरे देश में खुशी और एकता का संदेश देता है।

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की यही विशेषता है कि यहां हर संस्कृति और हर त्योहार को समान उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक छोटा भारत है क्योंकि यहां जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गुजरात से पूर्वोत्तर तक, हर राज्य के लाखों लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली उनके विस्तारित परिवार की तरह है और हर व्यक्ति का इस शहर पर बराबर अधिकार है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला