मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज केंद्रीय आर्य युवक परिषद् के 47वें स्थापना दिवस पर सम्मिलित हुई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह परिषद महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों से प्रेरित है जो समाजोत्थान और राष्ट्रनिर्माण परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में युवा शक्ति ही परिवर्तन की असली धुरी है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद के उपदेश आज भी हमें बताते हैं कि शिक्षा, सत्य और सेवा से ही समाज में वास्तविक जागरण संभव है।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सबका साथ, सबका विकास के मार्ग पर चलते हुए समाज के उत्थान और युवाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि आज देश की नई पीढ़ी आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बन रही है।
वहीं मुख्यमंत्री आज आर्य समाज वेद मंदिर, पीतमपुरा के वार्षिक उत्सव में भी शामिल हुई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य और सद्भाव ही समाज को आगे बढ़ाते है और यही प्रेरणा हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य गढ़ने का संकल्प देती है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पीतमपुरा के विकास के लिए सरकार ने सड़कों और वृद्धाश्रम की दिशा में कार्य किया है और आगे पार्क व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।