मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में बिजली विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित प्रमोशन बहाल होने पर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि यह वास्तव में प्रसन्नता और संतोष का क्षण है कि कर्मचारियों के लंबे संघर्ष का आज सुखद परिणाम सामने आया है। उन्होंने बताया कि सौ से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन और समयबद्ध पदोन्नति का लाभ मिलना सिर्फ प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि न्याय की बहाली है। इस अवसर पर दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद भी उपस्थित रहे।