सितम्बर 13, 2025 8:01 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के पास रिंग रोड से जोड़ने वाली सड़क का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि अब यहां नई सड़क का निर्माण किया जाएगा जिससे पीतमपुरा आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और क्षेत्र के लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया  कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी वहां उपस्थित थे।

 

    श्री खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार की लापरवाही से अतिक्रमण का शिकार रही यह सड़क अब 12 करोड़ रुपये की लागत से नई बनाई जा रही है। उन्‍होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से हज़ारों लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही उन्‍होंने यह भी आश्‍वासन दिया कि ऐसे ही विकास कार्य उनकी लोकसभा की हर विधानसभा में लगातार होते रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला