मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 8:59 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में कल केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के लिये 10 राष्ट्रीय मार्ग बनाने का प्रस्ताव रखा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में कल केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के लिये 10 राष्ट्रीय मार्ग बनाने का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय राजमार्गों की जरूरतों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिकांश राष्ट्रीय राजमार्ग पूरब को जोड़ने वाले हैं।

 

उन्होंने उत्तर से दक्षिण को जोड़ते हुए नये राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें कुछ कॉरिडोर उत्तर प्रदेश नेपाल राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ से संबंधित परियोजनाओं को दिसंबर 2024 तक पूरा करने की बात कही, जिसमें प्रयागराज रिंग रोड भी शामिल है। इसके साथ ही 14 जिलों में नये बाईपास बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला