अगस्त 8, 2024 10:27 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाग पंचमी पर्व के मौके पर प्रदेश वासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाग पंचमी पर्व के मौके पर प्रदेश वासियों को बधाई दी हैं। प्रदेश भर में कल नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश मे कहा कि नाम पंचमी का पर्व प्रकृति के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। प्रदेश भर में सावन के पवित्र महीने में विभिन्न शिवालयों में कांवड़ियों की ओर से जलाभिशेक का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में सावन मास का प्रसिद्ध मणिपर्वत मेला कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में दूर दूर से आ रहे श्रद्धालु, मणि भगवान का दर्शन कर के पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी के साथ अयोध्या के सभी मंदिरों में भगवान का झूलनोत्सव भी प्रारंभ हो गया है। यह मेला आने वाले पखवारे भर तक चलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला