मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आयुक्त सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
इसके बाद विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री कल दिगम्बर अखाड़ा में ब्रह्मलीन परमहंस रामचन्द्र महाराज की मूर्ति का अनावरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अम्बेडकरनगर के लिए रवाना होंगे।