प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन में 36 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ लखनऊ में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, जन अभियान 2024 की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे रहे 10 पर्यावरण प्रेमी किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपने आस-पास और खासकर किसानों को अपनी मेड़ों पर पेड़ लगाने चाहिए ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। इससे उन्हें कार्बन क्रेडिट योजना का भी लाभ मिलेगा। बाइट..
हम सब जानते है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देशवासियों से श्एक पेड़, मां के नामश् लगाने का आह्वान किया था। इसके पीछे की भावना भी यही थी कि दुनिया के अंदर पर्यावरणविद् एक बात को लेकर चिंतित है और वो चिंता है एक ग्लोबल वार्मिंग दुनिया के अंदर जीवसृष्टि के लिए एक नया संकट खड़ा करने जा रहा है। इस अभिलाषा से हम लोगों ने प्रदेश में इस पवित्र अभियान को अपने हाथों में लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से वैश्विक संस्थाएं कार्बन क्रेडिट के लिए उत्तर प्रदेश को 200 करोड़ रुपये का अनुदान दे रही हैं। यह राशि किसान कल्याण पर खर्च की जाएगी।
इसी क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में विभिन्न विभागों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गये। उन्नाव में उपमुख्यमंत्री बृजेष पाठक, शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अयोध्या में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और हमीरपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अभियान के तहत पौधरोपण किया।
Site Admin | जुलाई 20, 2024 8:48 अपराह्न
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन में 36 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ लखनऊ में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की