जुलाई 19, 2024 6:34 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि कार्य में अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि अधिक फर्टिलाइजर के इस्तेमाल क कारण ही आज कैंसर ट्रेन चलाने की नौबत आ गयी है। मुख्यमंत्री आज लखनऊ में प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के रूप में धीमा जहर हमारी धमनियों में घुस रहा है। सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि हमें बीज से लेकर बाजार तक कृषि उत्पादों के प्राकृतिक स्वरूप को बनाये रखना होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश में जल्द ही एक कृषि विश्वविद्यालय को प्राकृतिक खेती के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।