मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण प्रक्रिया का आज लखनऊ से शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, उनके हितों के लिए सरकार पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने सभी चयनित लेखपालों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन हुआ है। इन योजनाओं के फलस्वरूप 62 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी चार हजार सात सौ नई नियुक्तियों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। बहुत शीघ्र उसे भी पूरा किया जाएगा।
यह प्रक्रिया है कि 7720 लेखपालों के पद प्रदेश के अन्दर भरे गये और मैं कह सकता हूं निर्वाचन से लेकर के नियुक्ति पत्र वितरण की इस पूरी प्रक्रिया में चयन की प्रक्रिया हो या उनको नियुक्ति पत्र देकर जिला आवंटित करने की। किसी को सिफारिस कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि उसे मालूम है कि उसे विश्वास है और युवाओं का ये विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
इसी क्रम में प्रदेशभर में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने आजमगढ़ में 230, गोरखपुर में 209, देवरिया में, प्रतापगढ़ में 157, 144, आगरा में 97, झांसी में 110, हमीरपुर में 82, बलिया में, 51 नव नियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपे।