मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती में मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्ती के विकास, कानून व्यवस्था के साथ बाढ़ और कावड़ यात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिया कि त्योहारों में सतर्कता बरतने के साथ बांधो की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाये और बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जायें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत भी की।
Site Admin | जुलाई 5, 2024 8:48 अपराह्न
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में मंडलीय समीक्षा बैठक की
