मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2023 7:58 अपराह्न | LUCKNOW | UP NEWS | Uttar Pradesh | UTTAR PRADESH NEWS

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पहले सीएम भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री योगी ने कहा कि राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में स्वर्गीय पंत ने प्रदेश के विकास की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने विभिन्न पदों पर रहते हुए कर्मठता और निष्ठा के साथ देश की सेवा की। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिये गृह मंत्री के रूप में उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक महान स्वाधीनता सेनानी थे और उच्च शिक्षा हासिल करने के दौरान ही उन्होंने आजादी के आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी। स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में उनकी सेवाओं के लिये उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी नवाज़ा गया था।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि वे प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक और प्रभावशाली राजनेता के रूप में हमेशा याद किये जायेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला