जून 5, 2024 7:58 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की

आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण के मुद्दे पर कार्य करने को लेकर मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में कई जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।