मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी के प्रत्याशी, वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए समर्थन जुटाया। आगरा में श्री योगी ने कहा कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव बहुत स्पष्ट है। इस बार मुकाबला फैमिली बनाम नेशन फर्स्ट, तुष्टीकरण बनाम राष्ट्रवाद और भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस है। उन्होंने कहा कि आगरा में जीत सुनिश्चित है, मगर इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना है। इसके बाद श्री योगी ने वाराणसी पहुंचकर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में प्रमुख तौर पर काशी क्षेत्र के सभी बीजेपी पदाधिकारी और संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे कार्यकर्ता शामिल हैं।
Site Admin | अप्रैल 3, 2024 8:34 अपराह्न
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया