मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 26, 2024 7:45 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में  “भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा“ की शुरुआत की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में  “भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा“ की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान नरसिंह की विधि विधान से आरती उतारी और उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल और गुलाल अर्पित किया। भगवान नरसिंह की पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों पर फूल और गुलाल बरसाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां समाज सुखी हो होगा, समृद्ध होगा, सुरक्षित होगा, वहीं पर उत्साह और उमंग होगा। यह त्योहार इस बात को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में रामलला ने भी होली खेली और आशीर्वाद व कृपा लोगों पर बरसाई।

वहीं बलरामपुर के तुलसीपुर नगर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ पर होली के दूसरे दिन पारंपरिक ढंग से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथलेश नाथ के संरक्षण में शक्ति पीठ से निकली इस शोभायात्रा नें पूरे नगर में भ्रमण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली गई।