जनवरी 5, 2026 9:16 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि से नए उत्तर प्रदेश के विकास की गति को और तेज करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समय निकालकर मार्गदर्शन देने के लिए मोदी जी का आभार भी व्यक्त किया। अपनी यात्रा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला