मार्च 24, 2025 9:49 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- बीते 8 वर्षों में सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में राज्य की अलग पहचान बनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदे में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में आज एक पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 8 वर्षों में सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में राज्य की अलग पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रयास से आज उत्तर प्रदेश, देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया है। श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश जल्द ही देश की पहले नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा। 

श्री योगी ने बीते 8 वर्षों में कानून-व्यवस्था में सुधार को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि 45 दिनों के इस आयोजन में कोई छेड़छाड़, लूटपाट या अपहरण की घटना नहीं हुई। उन्होंने पारदर्शी तरीके से पुलिस भर्ती प्रक्रिया कराने और बीते आठ वर्षों में बेरोजगारी दर 19 प्रतिषत से 3 प्रतिषत पर लाने का भी उल्लेख किया। मुख्य़मंत्री ने प्रदेश के औद्योगिक विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि 2017 से पहले इज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश 14वें स्थान पर था पर आज टॉप अचीवर स्टेट है।