मार्च 13, 2024 7:47 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उन्नाव, फर्रूखाबाद और बरेली में आठ सौ सत्तावन करोड़ रूपये से अधिक के लागत की दो सौ उन्नहत्तर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उन्नाव, फर्रूखाबाद और बरेली में आठ सौ सत्तावन करोड़ रूपये से अधिक के लागत की दो सौ उन्नहत्तर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने उन्नाव के फतेहपुर चैरासी स्थित ग्राम चंद्रिकाखेड़ा में शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद दो सौ इक्तालीस दशमलव दो छह करोड़ की एक सौ तीन परियोजनाओं की जनपद वासियों को सौगात दी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। इसी का परिणाम है कि भारत विश्व गुरु के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अगले कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनपद फर्रूखाबाद में दो सौ अठ्ठासी दषमलव दो पांच करोड़ की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्श 2014 से पहले दुनिया में भारत का अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। त्योहार से पहले कर्फयू लग जाता था। लेकिन आज सब कुछ बदल गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनपद बरेली में तीन सौ अठ्ठाइस करोड़ की चैंसठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।