मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 14, 2024 9:43 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिरसा मुंडा की जयंती पर छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ करेंगे। समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने बताया कि उद्घाटन समारोह के उपरांत ग्यारह बजे से सांस्कृतिक समागम शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

इस बार ये अंतर्राष्ट्रीय जनजाति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें 22 राज्यों के प्रतिनिधिमंडल के आने की पुष्टि अभी तक हो चुकी है। इसमें सांस्कृतिक गतिविधियों भी होंगी, व्यंजन भी होंगे और सबसे महत्वपूर्ण परिचर्चाएं होंगी कि किस तरीके से जनजाति कल्याण के लिए हमको काम करना है। अभी तक की सूचना।