मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 8:53 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज प्रदेशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बापू आजादी के महानायक थे। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में चरखा चलाया और खादी के वस्त्रों की खरीदारी की। उन्होंने प्रदेशवासियों से त्योहारों पर खादी वस्तुएं खरीदने और स्वदेशी वस्तुओं को उपहार में देने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन महात्मा गांधी के स्वच्छता के प्रति उन अभियानों को बढ़ावा देना है, जिनकी प्रासंगिकता आज भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मिशन को दस वर्श पहले प्रारम्भ किया था, आज भी नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है।

देश के अंदर बारह करोड़ से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण यह ना केवल स्वच्छता के प्रति उनकी आग्रह, बल्कि नारी गरिमा के गौरव को बढ़ाने एक अभियान भी है। नारी सशक्तिकरण के बगैर आप समाज को सुदृढ़ नहीं कर सकते, स्वावलंबी नहीं बना सकते। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण वचन थे स्वच्छता के लिए, नारी सशक्तिकरण के लिए, स्वदेशी के लिए और स्वावलंबन के लिए इनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शास्त्री भवन में शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान के उद्घोष से शास्त्री जी ने राष्ट्र में नवचेतना का संचार किया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए श्रमदान भी किया। अनुप्रिया पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उधर, महराजगंज में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने महराजगंज महोत्सव का कल देर शाम शुभारम्भ भी किया।