अक्टूबर 1, 2024 8:02 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पेरिस ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों में देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में पेरिस ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों में देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 14 ओलंपियंस और पैरा ओलंपियंस को 22 करोड़ 70 लाख की पुरस्कार राशि भेंट की। पेरिस पैरालंपिक गेम्स में के.टी. 64 इवेंट में गोल्ड जीतने वाले प्रवीण कुमार को 6 करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

 

वहीं पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एल वाई और अजीत सिंह को 4-4 करोड़ रुपए, प्रीति पाल को 2 कांस्य पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपए और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिमरन को एक करोड़ रुपए की धनराशि दी गई। हॉकी के कांस्य पदक विजेता ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल को एक-एक करोड़ की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले अन्य खिलाड़ियों प्रियंका, अन्नू रानी, पारुल चौधरी और साक्षी को 10-10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं को खेल के माहौल के साथ संसाधन भी उपलब्ध करा रही है। आज देश में खेलों का जो माहौल बना है, उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी भूमिका है। 

 

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले दस वर्ष के अंदर जो एक नियोजित प्रयास हुए हैं वह परिणाम आज हम सबको देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी ने खेलो इंडिया खेलों से इस अभियान का शुभारंभ किया था। इसके बाद फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और अब तो शहर हो या गाँव या विश्वविद्यालयों के स्तर पर अब लीग प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो चुकी है। इसमें अलग अलग क्षेत्र के अलग- अलग खेलों के लिए एक प्लेटफार्म प्राप्त हो रहा है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला