सितम्बर 24, 2024 8:10 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज बाराबंकी के विजय पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज बाराबंकी के विजय पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत और उत्तर प्रदेश बनाने तथा उनके बताये गये रास्ते का अनुसरण करते हुए समाज में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने में सफल होगा।

 

उन्होंने कहा कि बाराबंकी राज्य राजधानी क्षेत्र का महत्वपूर्ण जनपद बन चुका है। बाराबंकी भी लखनऊ के साथ विकास का बराबर भागीदार बनने जा रहा है।

 

बाराबंकी स्टेट कैपिटल  रीजन का पार्ट बनते ही बाराबंकी के साथ यहाँ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने का कार्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा का लाभ प्रदान करने का कार्य और उसका लाभ भी बाराबंकी के वासियों को प्राप्त होने जा रहा है। एक और प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और दूसरी तरफ श्री अयोध्या धाम है दोनों के बीच में बाराबंकी है विकास वहां हो या यहाँ हो उसके लाभ से बाराबंकी को कोई वंचित नहीं कर सकता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाराबंकी के लोधेश्वर नाथ मंदिर महादेव का भी बेहतरीन कॉरिडोर बनाने की दिशा में अग्रसर है। वहीं राम सनेही घाट के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे जनपद में भी हजारों नौजवानों को नौकरी उपलब्ध होगी। यहां केडी सिंह बाबू और हॉकी इंडिया का भव्य स्मारक बनाने की तैयारी भी चल रही है।