मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार साढ़े छह लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों युवाओं को नौकरी और रोजगार के लिये निवेश की संभावनाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार, उद्योग लगाने के साथ रोजगार की भी गारंटी दे रही है।
Site Admin | सितम्बर 21, 2024 10:22 अपराह्न
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये
