मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2023 8:38 अपराह्न | UTTAR PRADESH HEADLIES | UTTAR PRADESH NEWS

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के लिए मुख्यमंत्री ने जन जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही 2 आशा कार्यकत्रियों और 2 आंगनबाड़ी कर्मी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने आयुष्मान योजना के 4 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के अंतर विभागीय समन्वित प्रयास से आज उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस समाप्ति के कगार पर है। बहुत शीघ्र इसे पूर्णतः समाप्त कर इसके उन्मूलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2017 से डेंगू, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा। सरकार वर्ष में 3 बार अंतर विभागीय समन्वय के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाती है। अक्टूबर से जनवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में पहले 15 दिन का कार्यक्रम जनजागरण के साथ अंतर विभागीय जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए है।