मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में देश भर से केंद्रीय पुलिस बल ,राज्य पुलिस बल और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 34 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद, योगासन, प्राणायाम बेहद महत्वपूर्ण है। स्वस्थ शरीर ही समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने खेल नीति बनाई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में व्यापक कार्य योजना को आगे बढ़ाया हम लोगों ने खेल नीति भी बनाई ओलंपिक में कॉमनवेल्थ में एशियाड में विश्व चौम्पियनशिप में जो खिलाड़ी मैडल प्राप्त करते हैं उन खिलाड़िय़ों को सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनाने की कार्रवाई और मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि ऐसे अब तक पाँच सौ से अधिक खिलाड़िय़ों को हम लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में उन्हें सीधे भर्ती के साथ जोड़ा है।