सितम्बर 6, 2024 12:39 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया राजगिद्ध जटायु संरक्षण और प्रजनन केन्द्र का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज में बने राजगिद्ध जटायु संरक्षण और प्रजनन केन्द्र का उद्घाटन किया। विलुप्त प्रजाति के जीवों में शामिल राजगिद्धों के संरक्षण के लिये बनाया गया यह एशिया का पहला केन्द्र है। अब तक इस केन्द्र पर पांच राजगिद्ध लाये जा चुके हैं।

 

जटायु संरक्षण केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत सोनबरसा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह 634 करोड़ 66 लाख रूपये की विकास परियेाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियेाजनाओं में रेल ओवर ब्रिज, फोर लेन सड़क, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट पंचायत भवन और नये थाने का निर्माण षामिल है।