मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2024 8:54 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार-2024’ पुरस्कार वितरण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने रामसेवकपुरम में नवस्थापित भव्य महाकुंभाभिशेकम और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने कारसेवकपुरम में आयोजित अशोक सिंघल वेद पुरस्कार 2024 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में लोगों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और स्नातन धर्म के लिए अब हमे अपने अधिकारों की चिन्ता कम करनी होगी और नागरिक कर्तव्यों के विषय में ज्यादा सोचना होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया शान्ति और सुरक्षा के लिए भारत की तरफ आशा भरी निगाह से देखती है। हमें इस दायित्व को समझना होगा और भारत को नेतृत्व कर्ता बनाने के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

मुख्यमंत्री अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर और संकटमोचन भी गये। वहां विधि-विधान से श्रीरामलला की पूजा-अर्चना की।