अगस्त 16, 2024 7:05 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक सोशल मीडिया संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। अमरोहा जिले में स्थित अटल चैक पर भी लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला