गिरिडीह जिले के गांडेय में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवर्तन सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार को विकास विरोधी करार देते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी के साथ साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।