गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज देश के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक केंद्र आणंद में एक नई पहल ‘अमूल एआई’ की शुरूआत की। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर एक नई दिशा देना है।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, अमूल एआई कृषि, पशुपालन और दुग्ध उद्योग को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी सहयोग, सहकारिता की भावना और उन्नत प्रौद्योगिकी के शक्तिशाली समायोजन ने राज्य में विकास की गति दी है। साढ़े 18 हजार गांवों में फैले 36 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों के विशाल नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करने वाला अमूल अब पारंपरिक डेटा प्रबंधन से हटकर एआई-संचालित प्रबंधन प्रणाली से जुड़ जाएगाा।