अगस्त 28, 2024 8:56 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफंड प्रणाली का शुभारंभ किया

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफंड प्रणाली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक की खपत को कम करने और अधिक से अधिक प्लास्टिक को रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियां, जंगल, पहाड़ राज्य की धरोहर और पहचान हैं। प्लास्टिक इन धरोहरों को खतरे में डाल रहा है, जिसके निपटान के लिए राज्य सरकार विज्ञान और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर काम कर रही है। इसके लिए श्री धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से डिजिटल डिपाजिट रिफंड प्रणाली को लागू करने के लिए समन्वय से काम करने को कहा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला