मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के कुरुड़ में आयोजित नंदा देवी राजराजेश्वरी सांस्कृतिक एवं पर्यटन लोकजात मेले में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, कि इस मेले के बाद मां नंदा देवी की लोकजात यात्रा शुरू होने जा रही है। यह अलौकिक यात्रा प्रदेश के प्रेम और एकता की प्रतीक है। यह यात्रा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को बढ़ावा देने का काम करती है।
Site Admin | अगस्त 21, 2024 6:13 अपराह्न
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के कुरुड़ में आयोजित नंदा देवी राजराजेश्वरी सांस्कृतिक एवं पर्यटन लोकजात मेले में हिस्सा लिया