मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 8, 2024 4:08 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हिमाचल के कैबिनेट मंत्री के बीच उत्तराखण्ड और हिमाचल के बीच आपसी कनेक्टिविटी को बढाने के लिए चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों की सीमा पर स्थानीय काश्तकारों को टोल टैक्स में छूट देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखू से भी फोन पर बातचीत की और दोनों राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी को और अधिक विस्तार देने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड और हिमाचल की भौगोलिक स्थिति लगभग एक जैसी है। बैठक के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड को जोडने वाले पांवटा साहिब में यमुना नदी पर बने पुल की मरम्मत के लिये कम से कम दो महीने पुल के यातायात को बन्द करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इसके लिए पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुल की मरम्मत से पहले जिलाधिकारी देहरादून और जिलाधिकारी सिरमोर द्वारा डायवर्जन प्लान बनाया जायेगा।