मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 5, 2024 6:30 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में एआई मिशन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में एआई मिशन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की है। देहरादून में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग करते हुए उन्होंने कहा कि एआई की मदद से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर मंथन करना होगा। एआई की मदद से पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था, तकनीक, जवाबदेही और सतत विकास में उल्लेखनीय विकास होने जा रहा है। श्री धामी ने कहा कि सभी विशेषज्ञों और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे लोगों को भी एआई में विशेषज्ञता हासिल करने पर काम करना होगा।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति के साथ ही एआई तकनीक विकसित करने का रोड मैप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई के इस्तेमाल से कई उपलब्धियां हासिल हो रही हैं और इसने लोगों का समय बचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग, चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और विज्ञान में नवाचार का मुख्य कारण एआई बन रहा है। यह राज्य के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला