मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 3, 2024 4:41 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्च अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्च अधिकारियों से देहरादून में प्रदेश में आपदा की स्थिति और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान श्री धामी ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों की सकुशल वापसी की व्यवस्था के साथ केदारनाथ पैदल मार्ग से आवाजाही भी सुनिश्चित कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि अतिवृष्टि के कारण सड़के बाधित होने की स्थिति में उनको सुचारू करने में कम से कम समय लिया जाए। उन्होंने पुल टूटने पर बैली ब्रिज बनाकर जल्द से जल्द आवागमन को सुचारू करने को कहा। साथ ही पेयजल और विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने के भी निर्देश दिए।  कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को पेयजल और विद्युत की सूचारू आपूर्ति हो।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला