मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। श्री धामी ने तीर्थ पुरोहितों के साथ विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और इस संबंध में सुझाव मांगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर उत्तराखंड के सतत विकास और प्रदेश की खुशहाली व कल्याण की कामना की।
Site Admin | जुलाई 24, 2024 9:02 अपराह्न
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा की
