मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2023 8:37 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए सचिव मुख्यमंत्री, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय को जल्द स्वास्थ्य सचिव और नगर निगम के अधिकारियों साथ बैठक कर प्रभावी नियंत्रण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। श्री धामी ने फॉगिंग की समुचित व्यवस्थाएं करने और अस्पतालों में मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को भी कहा। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।