मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 21, 2024 7:22 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माता के साथ देहरादून में पौधारोपण किया

उत्तराखंड में हरेला पर्व से 15 अगस्त तक ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान और हरेला महोत्सव के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसमें सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों और स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। इस बीच, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माता के साथ देहरादून में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू, मां ही हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने की देशवासियों से अपील की थी। राज्य में इसे अभियान के रूप में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इस बरसाती मौसम में एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की भी शुभकामनाएं दीं।