मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 1, 2024 5:01 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आर्थिक सहायता, विद्युत, जमीन से संबंधित मामले तथा अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिन समस्याओं का समाधान थाना, तहसील और जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आये। इस प्रकार की शिकायतें आने पर उन्होंने सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिये हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला