मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 29, 2024 4:25 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मुलाकात की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उत्तराखंड में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित किए जाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार व रिलाइन्स जियो द्वारा गुंजी में लगाये गये टावर को संचालित कराये जाने का भी अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री को बताया कि नैनीताल के तल्लीताल स्थित डाकघर को नैनीताल की यातायात समस्या के समाधान के लिए अन्यत्र शिफ्ट किया जाना जनहित में आवश्यक हो गया है। नैनीताल जिले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री से नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये मुख्य चौराहे पर स्थित डाकघर को कहीं और शिफ्ट करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री को यह भी अवगत कराया कि 4-जी सैचुरेशन स्कीम के अन्तर्गत भारत संचार निगम (बी.एस.एन.एल.) द्वारा उत्तराखण्ड में 638 टावर स्थापित किये जाने थे, जिसमें से 481 टावर के लिये भूमि अधिग्रहण की जरूरत थी। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी कर ली गयी है, लेकिन बी.एस.एन.एल. द्वारा अभी 224 टावर ही लगाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री से बी.एस.एन.एल. को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया। इस दौरान केंद्रीय संचार मंत्री ने सभी मुद्दों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला