सितम्बर 2, 2023 6:18 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद ग्वालदम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद कर रही है। श्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि चमोली में भूस्खलन और अतिवृष्टि के कारण नारायणबगड़, थराली, देवाल और ग्वालदम के कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और साथ ही परिसंपत्तियों एवं फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।