मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 17, 2024 7:43 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर स्थित दोबाटा और पालीघाट में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर स्थित दोबाटा और पालीघाट में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शुरूआती दिनों में पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुनी संख्या में तीर्थयात्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। इसके चलते यात्रियों को कहीं-कहीं रोकना पड़ा है। पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन और व्यवस्थाओं को आसान बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए हरिद्वार और देहरादून से यात्रियों को ट्रैफिक दबाव की स्थिति को देखकर ही पवित्र धामों के दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला