मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं बल्कि राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से विभिन्न स्वयं सहायता समूह के उत्पाद जुड़े हैं। श्री धामी ने कहा हाउस आफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। गौरतलब है कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालयाज में लिया गया है।
News On AIR | मार्च 13, 2024 4:51 अपराह्न
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ किया
