अक्टूबर 2, 2023 5:20 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला है। राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण की प्रतिबद्धता जताते हुए श्री धामी ने कहा कि शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।